गर्मियों में रोजाना क्या सब्जी बनाएं ये डिसाइड करना बहुत ही मुश्किल होता है क्योंकि इस सीजन में गिनी- चुनी सब्जियों के ही ऑप्शन होते हैं और उनमें से आधी से ज्यादा सब्जियां बच्चे खाते ही नहीं। अरबी इन्हीं सब्जियों में शामिल है। बच्चे ही क्या बड़ों को भी ये सब्जी नहीं भाती तो आज हम इसकी ऐसी रेसिपी जानेंगे जो हर किसी को आएगी पसंद। लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भिंडी, बैंगन, तोरई, लौकी, टिंडा, अरबी और कद्दू गर्मी में मिलने वाली सब्जियां के ऑप्शन्स हैं। इनमें से कुछ ऑप्शन्स को बच्चे रिजेक्ट कर देते हैं, तो कुछ को बड़े। ऐसे में लंच से लेकर डिनर तक के लिए सब्जी डिसाइड करने में सिरदर्द हो जाता है। समझ ही नहीं आता रोजाना क्या ऐसा बनाया जाए, जिसे बच्चों से लेकर बड़े तक बिना नाटक किए खा लें। कुछ एक सब्जी तो ऐसी हैं, जो काफी हेल्दी होती हैं, लेकिन इनके स्वाद के चलते लोग इन्हें खाना पसंद नहीं करते। जिसमें सिर्फ टिंडा या लौकी ही नहीं, बल्कि अरबी भी शामिल है। हालांकि अरबी को थोड़े एक्सपेरिमेंट के साथ टेस्टी बनाया जा सकता है। आज हम इसकी ऐसी ही एक रेसिपी के बारे में जानेंगे, जो यकीनन बच्चों से लेकर बड़ों तक को आएगी बेहद पसंद। मिनटों में खाने की थाली हो जाएगी सफाचट।