अयोध्या में जलभराव की समस्या अब राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है। इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की भी प्रतिक्रिया आई है। सपा प्रमुख ने इसके लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। सपा प्रमुख ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर कर लिखा कि ये जो हर तरफ ‘भ्रष्टाचार का सैलाब’ है। उसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।